📌 “मरघट्टी के खंडहर में डकैती की साजिश नाकाम — अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार”
गोड्डा / 18 नवंबर 2025।
गोड्डा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मरघट्टी के जर्जर भवन में छिपे 8–10 हथियारबंद अपराधियों की डकैती योजना को नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना पर छापेमारी के दौरान भागने की कोशिश कर रहे 5 युवकों को हथियार व स्मार्टफोन के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस ने भवन को चारों ओर से घेरा, अंदर मौजूद युवक मोबाइल की रोशनी बुझाकर भागने लगे। पीछा कर शिवम कुमार, उत्तम कुमार साह, सुमन कुमार पंडित, प्रदीप कुमार साह और गुलशन पंडित को पकड़ा गया।
तलाशी में पुलिस को
- दो लोडेड देसी कट्टा,
- 5 जिंदा कारतूस (8 MM KF),
- दो मोटरसाइकिल (Honda SP-125)
- चार स्मार्टफोन (Redmi, OnePlus, Motorola) बरामद हुए।
गिरफ्तार युवकों ने बताया कि सभी लोग मिलकर लूट-पाट की योजना बना रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 202/2025 के तहत BNS-2023 व Arms Act की धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि भागे हुए अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।















Leave a Reply