Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

नव प्रभात मिशन स्कूल में खेल भावना के साथ स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ

नव प्रभात मिशन स्कूल में खेल भावना के साथ स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ

गोड्डा, संवाददाता। नव प्रभात मिशन स्कूल का 24वां स्थापना दिवस समारोह हर्ष और उत्साह के बीच शुरू हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन विद्यालय परिसर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो ने विद्यालय के ध्वजारोहण कर समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि सुरजीत झा भी मौजूद रहे।

 

छात्रों में खेलों को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। छोटे बच्चों के लिए जिलेबी रेस, फ्रॉग रेस, बलून रेस और चम्मच-गुली रेस जैसी रोचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जबकि बड़े छात्रों ने क्रिकेट, 400 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, खो-खो और कबड्डी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मो. समीम ने किया। विद्यालय निदेशक प्रीतेश नंदन ने मुख्य अतिथि डॉ. महतो और विशेष अतिथि सुरजीत झा को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में डॉ. महतो ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उनमें नेतृत्व, अनुशासन और टीम भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

 

समारोह के अंत में विद्यालय के प्राचार्य अविनाश कुमार ने अतिथियों एवं सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शिक्षक आई. बी. झा, प्रेमशंकर, माइकल हेम्ब्रम, स्नेहा भारती, स्नेहा कुमारी, मेरी रंजना, सुप्रिया, पायल, तरन्नुम, विनीता, सुशाना, ऋचा, रिया, नीलम और शालिनी सहित अन्य शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों का जोश और प्रतिभा देखने लायक रही।

 

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!