Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

रांची: जेल में ‘ठुमके का जलवा’! सजा की जगह या पार्टी स्पॉट बन गई होठवा जेल?

रांची: जेल में ‘ठुमके का जलवा’! सजा की जगह या पार्टी स्पॉट बन गई होठवा जेल?

रांची की होठवा जेल से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में दो कैदी फिल्मी गानों पर ठुमके लगाते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। यह नजारा किसी पार्टी या क्लब का नहीं, बल्कि झारखंड की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली होठवा जेल के भीतर का है।

वीडियो में डांस करते नजर आने वाले दोनों शख्स की पहचान शराब घोटाला के आरोपी विधु गुप्ता और जीएसटी घोटाले के आरोपी विक्की भालोठिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों जेल के अंदर फिल्मी धुनों पर ठुमके लगाते हुए जमकर मस्ती कर रहे थे।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद यह बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है कि —
क्या जेल अपराधियों को सजा देने की जगह रह गई है, या अब यह पार्टी करने का ठिकाना बन चुकी है?

सूत्रों के अनुसार, वीडियो के बाहर आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। यह जांच का विषय है कि आखिर मोबाइल या कैमरा जैसे उपकरण जेल के भीतर पहुंचे कैसे और सुरक्षा व्यवस्था की पोल किसने खोली।

जनता अब यही पूछ रही है कि —
अगर जेल में ऐसी मौज-मस्ती चलती रही, तो सजा और सुधार का पूरा सिस्टम आखिर किसके लिए बना है?


जेलर और जमादार निलंबित

वीडियो के वायरल होते ही जेलर और जमादार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
सोचिए, एक आम कैदी जहां रिहाई की तारीख का इंतजार करते हुए दिन गिनता रहता है, वहीं ये दोनों “रईस कैदी” जेल के भीतर डांस और जश्न में मशगूल नजर आ रहे हैं।
अब जांच यह पता लगाएगी कि आखिर किसकी शह पर जेल में यह पार्टी हुई, और सुरक्षा व्यवस्था की चूक के पीछे कौन जिम्मेदार है।

Amaan Khan

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!