Bihar Election 2025: पहले चरण से पहले राहुल गांधी की युवाओं से भावुक अपील — “लोकतंत्र बचाना आपकी जिम्मेदारी”
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राज्य के युवाओं, खासकर Gen-Z वोटर्स से भावुक अपील की है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने युवाओं को ‘लोकतंत्र की रक्षा करने’ की जिम्मेदारी सौंपी और उन्हें बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचने का आग्रह किया।
राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा,
“बिहार के मेरे युवा साथियों, मेरे Gen-Z भाइयों और बहनों — कल का दिन सिर्फ वोट डालने का नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य की दिशा तय करने का दिन है। यह सिर्फ आपका अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।”
उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि वहां “भयंकर वोट चोरी” हुई और करीब 25 लाख फर्जी वोट डाले गए। साथ ही, उन्होंने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि “इन राज्यों में जनता की आवाज दबाने की कोशिश की गई।”
अब राहुल गांधी ने बिहार के मतदाताओं को चेताया कि “वोट चोरी की साजिशें बिहार में भी रची जा सकती हैं”, इसलिए हर युवा को मतदान केंद्र पर सतर्क रहना चाहिए और महागठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देना चाहिए।
कांग्रेस की यह अपील चुनाव से पहले महागठबंधन की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है, जिसका फोकस युवा मतदाताओं को सक्रिय और जागरूक बनाना है।















Leave a Reply