गोड्डा/रांची: कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने बुधवार को छात्र आंदोलन के दौरान पेलेट गन से घायल हुई झारखंड की आदिवासी छात्रा नूतन टोप्पो से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने नूतन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की।

दीपिका पांडे ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन उसका जवाब हिंसा और दमन से नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान नूतन टोप्पो पर पेलेट गन का प्रयोग किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। यह घटना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उन्होंने नूतन टोप्पो के साहस की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी उनका हौसला प्रेरणादायी है। उन्होंने ईश्वर से नूतन के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और कहा कि न्याय, संवेदना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

दीपिका पांडे ने राज्य सरकार से घायल छात्रा को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और पूरे मामले में न्याय सुनिश्चित करने की मांग भी की। कांग्रेस नेताओं ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *