हजारीबाग में समीक्षा बैठक, योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर

रिपोर्ट:शाहीन खान

हजारीबाग। झारखंड में औद्योगिक निवेश बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में सरकार ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। इसी कड़ी में उद्योग मंत्री संजय यादव ने हजारीबाग गेस्ट हाउस में उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की।

बैठक में राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने, नए निवेशकों को आकर्षित करने, रोजगार सृजन बढ़ाने तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री संजय यादव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन तय समय सीमा के भीतर हो और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड को औद्योगिक रूप से मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ काम करते हुए निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करना होगा, ताकि राज्य में नए उद्योग स्थापित हों और स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके।

संजय यादव ने कहा कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है। इसके लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तेज गति से कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *