देवघर: राजकीय श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर पुलिस अधीक्षक देवघर प्रवीण पुष्कर ने गुरुवार को कांवड़िया रूट लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थलों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, सुरक्षा व्यवस्था और कार्य निष्पादन का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कांवड़ियों के कतारबद्ध आवागमन को सुनिश्चित करने, भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने, नियमित गश्ती करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा।

एसपी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशील, सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखें तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, अनुशासन और सजगता के साथ निर्वहन करें, ताकि श्रावणी मेले का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *