Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

GPL 13 में गोड्डा का सपना होगा पूरा! झामुमो जिला अध्यक्ष प्रेम नंदन मंडल का बड़ा ऐलान — “अब गोड्डा खेलेगा अपने खुद के स्टेडियम में”

🏏 GPL 13 में गोड्डा का सपना होगा पूरा! झामुमो जिला अध्यक्ष प्रेम नंदन मंडल का बड़ा ऐलान — “अब गोड्डा खेलेगा अपने खुद के स्टेडियम में”

गोड्डा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में GPL सीजन-12 का रोमांचक फाइनल मुकाबला सम्पन्न हुआ। फाइनल मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियन शाहनवाज आलम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ उमराव, समाजसेवी डॉ. अजीत महात्मा और झामुमो (JMM) के गोड्डा जिला अध्यक्ष प्रेम नंदन मंडल भी मंच पर मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रेम नंदन मंडल ने गोड्डा के युवाओं और खेलप्रेमियों को एक ऐतिहासिक खुशखबरी दी। उन्होंने घोषणा की—

“अगले GPL सीजन-13 में गोड्डा को अपना क्रिकेट स्टेडियम मिलेगा। आने वाले वर्षों में गोड्डा का खेल इतिहास एक नई पहचान पाएगा।”

उन्होंने कहा कि—

“गोड्डा GPL किसी भी तरह से IPL से कम नहीं है। गोड्डा के लोग GPL का इंतजार पूरे साल बेसब्री से करते हैं।”

प्रेम नंदन मंडल ने गोड्डा क्रिकेट एसोसिएशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि गोड्डा हमेशा से कला, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में अग्रणी रहा है और आने वाला स्टेडियम इस जिले को एक नई पहचान देगा।

जिला अध्यक्ष के इस बड़े बयान के बाद खिलाड़ियों और युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। अब पूरा गोड्डा GPL 13 का इंतजार कर रहा है—
जहां पहली बार गोड्डा अपने ही स्टेडियम में इतिहास रचने को तैयार है।


Report: Amaan Khan

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!