Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गोड्डा में बड़ी साइबर कार्रवाही! जंगल से पकड़ा गया 17,410 रुपये ठगने वाला पिंटू मंडल

🚨 गोड्डा में बड़ी साइबर कार्रवाही! जंगल से पकड़ा गया 17,410 रुपये ठगने वाला पिंटू मंडल

चार मोबाइल बरामद, गिरोह का खुलासा – पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

साइबर जंगल रैकेट का पर्दाफाश”, “जंगल में बैठकर ठगी, पुलिस ने पकड़ा”

 

गोड्डा | पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक साइबर ठग को जंगल से रंगे हाथों मोबाइल चलाते गिरफ्तार कर लिया, जो प्रतिबिंब पोर्टल पर प्लॉट हुए नंबर से 17,410 रुपये की ठगी में शामिल पाया गया।

 

🔍 कैसे मिला सुराग?

 

26 नवंबर को करीब 12:30 बजे एसपी तकनीकी शाखा ने प्रतिबिंब पोर्टल से इनपुट दिया कि

📱 मोबाइल नंबर: 8002378218

❗ साइबर ठगी में सक्रिय है और

❗ Location → ग्राम सरबिंधा दिखा रहा है।

 

धारक – पिंटू मंडल, पिता दुखन मंडल, सरबिंधा गाँव का निवासी।

 

🚓 डीएसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में दबिश

 

एसपी गोड्डा के निर्देश पर डीएसपी कुमार गौरव की टीम ने तुरंत छापामारी शुरू की। सरबिंधा गाँव से लोकेशन ट्रैक कर टीम सीधे जंगल में पहुँची।

वहाँ झाड़ियों के पीछे एक युवक को चोरी-छिपे मोबाइल चलाते देखा गया। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

 

🎯 अभियुक्त का खुलासा

 

गिरफ्तार युवक ने अपना नाम पिंटू मंडल बताया।

उसके पास से चार मोबाइल फोन बरामद हुए।

 

पूछताछ में उसने कबूला—

➡ “हम एक पूरा गिरोह मिलकर साइबर ठगी करते हैं और निकाले पैसे खर्च कर देते हैं।”

 

अन्य सदस्यों की खोज अभी जारी है।

 

📌 दाखिल कांड:

पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या – 151/2025, दि. 26.11.2025

संबंधित धाराओं में मामला दर्ज।

🛑 गिरफ्तार साइबर अपराधी

1. पिंटू मंडल, पिता दुखन मंडल

ग्राम – सरबिंधा, थाना – पोड़ैयाहाट, जिला – गोड्डा

📱 बरामद सामान

चार मोबाइल फोन (साइबर ठगी में उपयोग)

 

👮 छापामारी टीम

पु०उपा० कुमार गौरव, पुलिस उपाधीक्षक, गोड्डा

पु०अ०नि० बिनय कुमार, थाना प्रभारी पोड़ैयाहाट

पु०अ०नि० पप्पु कुमार

पु०अ०नि० मुकेश कुमार

स०अ०नि० डोमन राम

स०अ०नि० मनोज कुमार यादव

तकनीकी शाखा टीम, गोड्डा

पोड़ैयाहाट थाना सशस्त्र बल

 

 

 

 

✍️ अमान खान

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!