DBL के रवैये से परेशान ग्रामीण, NH-133 पर काम रुकवाया
NH-133 पर कट-रास्ता की मांग को लेकर भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने रोका निर्माण कार्य
पोड़ैयाहाट (गोड्डा) — पोड़ैयाहाट प्रखंड इन दिनों एक ही नाम पर अटका हुआ है— DBL कंपनी। नेशनल हाईवे का निर्माण सुविधा के लिए हो रहा है, लेकिन लोगों के हिस्से में सुविधा से ज़्यादा मुसीबतें आ रही हैं। कभी धूल की चपेट… तो कभी हादसों का खतरा। हालात ऐसे हो चुके हैं कि ग्रामीणों को अपने हक के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है।
सबसे गंभीर मामला बरगच्छा हरियारी का है। यहां ग्रामीण कई महीनों से NH-133 पर कट-रास्ता की मांग कर रहे हैं, ताकि सात गांवों की आवाजाही बनी रहे। लेकिन DBL कंपनी की ओर से न कोई जवाब मिला, न आश्वासन का एक भी शब्द।
आज ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। गुस्से में ग्रामीणों ने NH-133 पर चल रहे निर्माण कार्य को रोक दिया। सूचना मिलते ही पोड़ैयाहाट अंचल अधिकारी अमित किस्कू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर गोड्डा उपायुक्त को लिखित आवेदन भेजेंगे, जिसकी एक प्रति उन्होंने CO को सौंप दी है।
CO अमित किस्कू ने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार DBL कंपनी से बातचीत कर ग्रामीणों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
पोड़ैयाहाट से — दीपक ठाकुर, समाचार आजतक।















Leave a Reply