Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गोड्डा में 19 अप्रैल को दो पालियों में होगी परीक्षा, 500 गज दायरे में निषेधाज्ञा लागू

गोड्डा.

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी परीक्षा निर्देशिका के अनुसार आगामी 19 अप्रैल 2026 को गोड्डा अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक संचालित होगी।

परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न शिक्षण संस्थानों—डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, ईसीएल सेफाली प्राइवेट आईटीआई सिकटिया, बेथेल मिशन स्कूल, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, तिलका मांझी कृषि कॉलेज फुनसिया, क्रिस्ट राजा स्कूल, महिला महाविद्यालय तथा भारत भारती पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर, चित्रगुप्त कॉलोनी—को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। इसके तहत पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही किसी भी प्रकार के हथियार, लाठी-डंडा, आग्नेयास्त्र या विस्फोटक पदार्थ के साथ चलना पूरी तरह निषिद्ध होगा।

इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर रोक लगाई गई है तथा अनावश्यक आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा। हालांकि यह आदेश परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, परीक्षार्थियों, छात्रों, मरीजों एवं शव यात्रा में शामिल लोगों पर लागू नहीं होगा।

जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी आदेश के तहत सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि निषेधाज्ञा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई करें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 223 सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!