Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गोड्डा:हरिनचारा-शिरसा रोड हत्याकांड का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

गोड्डा: महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिनचारा-शिरसा रोड पर मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को हरिनचारा-शिरसा रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मृतक की पहचान सुधांशु मंडल के रूप में हुई, जिसके बाद उनके पिता संजय मंडल के आवेदन पर महागामा थाना कांड संख्या-64/28 के तहत बीएनएस की धारा 103(1) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। गहन अनुसंधान के दौरान पुलिस ने हरिनचारा गांव के लोबिन सोरेन उर्फ लुबिन सोरेन को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट और एक चप्पल बरामद किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी: लोबिन सोरेन उर्फ लुबिन सोरेन (19 वर्ष), पिता– बब्लू सोरेन, मूल निवासी– मधुपुर, थाना– बलबड्डा, वर्तमान पता– हरिनचारा, थाना– महागामा, जिला– गोड्डा।

बरामद सामान:

हत्या में प्रयुक्त ईंट

आरोपी का एक चप्पल

इस कार्रवाई में महागामा प्रभाग के पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो, थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है तथा अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!