Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

पंजवारा चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: ई-रिक्शा से 381 बोतल शराब बरामद, नाबालिग पकड़ा गया

ब्रजेश राठौर

पंजवारा/ बांका

 

पंजवारा थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम पंजवारा स्थित उत्पाद विभाग चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा से भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं झारखंड निर्मित देशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है।

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि चेकपोस्ट पर चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान एक ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ई-रिक्शा में बने बॉक्स से बड़ी मात्रा में विदेशी एवं झारखंड निर्मित देशी शराब बरामद हुई।

बरामद शराब में 320 बोतल देशी तथा 61 बोतल विदेशी शराब शामिल है। कुल 381 बोतल शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 79.270 लीटर है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में ई रिक्शा के चालक झारखंड के गोड्डा जिला निवासी विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया।केस दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही इस मामले में शराब तस्करी के लिंकेज की भी जांच की जा रही है।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!