Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गोड्डा में बारात में पिस्टल लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने देशी कट्टा बरामद किया

गोड्डा|

मेहरमा थाना क्षेत्र के ग्राम चमडी में बारात के दौरान पिस्टल लहराने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक अवैध देशी कट्टा और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार 11 मार्च की रात पुलिस अधीक्षक गोड्डा को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम चमडी में बारात के दौरान दो युवक हथियार लहरा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मेहरमा थाना पुलिस की एक छापामारी टीम गठित की गई।

छापामारी टीम जब जांच के लिए गांव पहुंची तो पुलिस वाहन को देखकर दो संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगे। हालांकि सशस्त्र बल के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान बिहारी कुमार (20 वर्ष), पिता बिन्देश्वरी मंडल, निवासी छोटी परबत्ता थाना ईसमाईलपुर, जिला भागलपुर (बिहार) तथा पियूष कुमार (20 वर्ष), पिता अजय मंडल, निवासी चायटोला कैथपुरा थाना रसलपुर एकचारी, जिला भागलपुर (बिहार) के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान उनके पास से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया। साथ ही OPPO और INFINIX कंपनी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

इस संबंध में मेहरमा थाना कांड संख्या 37/26 दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

छापामारी दल में थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक सत्यदीप, सहायक अवर निरीक्षक सहदेव प्रसाद सहित मेहरमा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!