Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गोड्डा महिधाशा में अवैध विदेशी शराब बरामद, 11 बोरे जब्त पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या 27/2026 दर्ज, अभियुक्तों की तलाश जारी

महिधाशा में अवैध विदेशी शराब बरामद, 11 बोरे जब्त
पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या 27/2026 दर्ज, अभियुक्तों की तलाश जारी

गोड्डा, 24 फरवरी। गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के महिधाशा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। बताया जाता है कि शराब को बिहार ले जाने की तैयारी थी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि महिधाशा केंदुवा गांव स्थित कालीचरण बास्की के घर में अवैध विदेशी शराब बनाकर और जमा कर रखी गई है। सूचना की पुष्टि के बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर दिवा गश्ती दल ने उक्त स्थान पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान घर से 11 प्लास्टिक के बोरे बरामद किए गए। तलाशी लेने पर प्रत्येक बोरे में 200 एमएल के 150-150 पाउच अवैध विदेशी शराब पाई गई। सभी शराब को विधिवत जब्ती सूची तैयार कर थाना लाया गया।

इस संबंध में पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या-27/2026 दिनांक 24.02.2026 दर्ज किया गया है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 274/275/3(5) तथा उत्पाद अधिनियम की धारा 47(A) के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी:
पु0नि0 मधुसुदन मोदक (सदर प्रभाग, गोड्डा),
पु0नि0 महाबीर पंडित (प्रभारी, मोतिया ओपी),
पु0अ0नि0 मुकेश कुमार,
पु0अ0नि0 कृष्णा प्रसाद मंडल एवं
पोड़ैयाहाट थाना के चौकीदार शामिल थे।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!