Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

पंजवारा पुलिस ने ऑटो से 93 बोतल शराब बरामद कर दो तस्कर को किया गिरफ्तार

ब्रजेश राठौर

पंजवारा /बांका

आगामी होली त्योहार के मद्देनजर अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार-झारखंड सीमा स्थित चेक पोस्ट पर रविवार दोपहर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक ऑटो से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

इसकी जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में शक के आधार पर एक ऑटो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ऑटो पर सवार दो व्यक्तियों के पास से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान पंकज कुमार पिता स्व. भोला मंडल, साकिन विजयनगर थाना बरियारपुर तथा हीरा कुमार पिता स्व. विशेश्वर मंडल, साकिन गर्भस्थान थाना शामपुर, दोनों जिला मुंगेर के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से कुल 93 बोतल विदेशी शराब बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा 45.375 लीटर बताई गई है।

इस संबंध में पंजवारा थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!