बापू चौक से बदलेगा गोड्डा का भविष्य? युवा चेहरा कामरान के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब
शाहीन खान
गोड्डा।
नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच इस बार गोड्डा की राजनीति एक नए मोड़ पर दिखाई दे रही है। पूर्व नगर अध्यक्ष अजीत सिंह के इस बार चुनावी मैदान में नहीं उतरने से शहर की सियासत में बनी स्थिति को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है। ऐसे में बदलाव की उम्मीद के साथ लोगों की नजरें अब युवा प्रत्याशी कामरान पर टिक गई हैं।
बापू चौक स्थित कामरान के चुनावी कार्यालय का आज भव्य उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार शाहीन खान एवं चंदन कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों और युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।
मौके पर मोनजीर, पंचम दुबे, आशीष कुमार, विकास मंडल, अनूप साह, मनीष दुबे, फिरदौस हसन, वार्ड 11 के प्रत्याशी शमशाद खान, रवि शंकर, अनिल पंडित सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कामरान की कर्मठता, नम्रता, सुशील स्वभाव और शिक्षित युवा नेतृत्व की प्रशंसा की।
वक्ताओं ने कहा कि गोड्डा को इस बार ऐसा नेतृत्व मिल सकता है जिसके पास शहर के समग्र विकास के लिए स्पष्ट विजन और ठोस मिशन है। उन्होंने पारदर्शी कार्यशैली और जवाबदेह प्रशासन की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि शहर को नई ऊर्जा और नई दिशा देने का समय आ गया है।
समारोह के दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष अजीत सिंह के कार्यकाल और योगदान की चर्चा सम्मानपूर्वक की गई। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने समय में शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए, लेकिन इस बार वे स्वयं चुनावी मैदान में नहीं हैं। ऐसे में समर्थकों का मानना है कि अब गोड्डा की जनता एक नए विकल्प की ओर देख रही है, जो विकास को धरातल पर उतार सके।
कार्यालय उद्घाटन के साथ ही यह संकेत साफ हो गया है कि नगर अध्यक्ष का चुनाव इस बार दिलचस्प मोड़ ले चुका है। अब देखना यह है कि बदलाव की इस लहर को जनता अपने मत से कितनी ताकत देती है।















Leave a Reply