Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

वार्ड 20 से हजरुन खातून ने ठोका चुनावी दावा, समाजसेवी सादिक हुसैन की मौजूदगी में नामांकन दाखिल

गोड्डा नगर परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज समाजसेवी सादिक हुसैन ने गोड्डा नगर के वार्ड नंबर 20 से अपनी पत्नी हजरुन खातून का नामांकन दाखिल कराया। नामांकन के दौरान समर्थकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई, जिससे क्षेत्र में चुनावी माहौल और गर्मा गया है।

नामांकन के बाद समाजसेवी सादिक हुसैन ने कहा कि हजरुन खातून समाजसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रही हैं और वार्ड की बुनियादी समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड 20 में विकास, स्वच्छता, शिक्षा और जनसुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

वहीं, हजरुन खातून ने कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगी और महिलाओं, युवाओं व बुजुर्गों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगी। नामांकन के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में चुनावी चर्चा का माहौल बना रहा

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!