Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

जनता की अदालत में अब फैसला” — राजेश मंडल ने वार्ड नंबर 4 से किया नामांकन

गोड्डा। महगामा 

महागामा नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में राजेश मंडल ने वार्ड नंबर 4 से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि यह कदम जनता के आशीर्वाद और विश्वास का परिणाम है तथा अब अंतिम फैसला जनता की अदालत में होगा।

राजेश मंडल ने अपने समर्थकों और स्थानीय लोगों का आभार जताते हुए कहा कि यदि जनता सच को चुनेगी और सच का साथ देगी, तभी महागामा नगर पंचायत का चौमुखी विकास संभव हो पाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र के विकास, पारदर्शिता और जनसमस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बनाएंगे।

नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिनमें उत्साह और विश्वास देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजेश मंडल लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं और उनकी उम्मीदवारी से वार्ड में विकास की नई उम्मीद जगी है।

अब देखना यह होगा कि जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है और वार्ड नंबर 4 की जिम्मेदारी किसके कंधों पर जाती है।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!