Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

फर्जी खबरें लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा, पत्रकारों की सुरक्षा सर्वोपरि — विधायक व मंत्री दीपिका पांडे सिंह

Edit By: शाहीन खान 

रांची स्थित प्रेस क्लब में आयोजित झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में विधायक व मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने फर्जी सूचनाओं के बढ़ते प्रसार को समाज और लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती बताया।

दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता की विश्वसनीयता, निष्पक्षता और पत्रकारों की सुरक्षा सबसे अहम मुद्दे हैं। सूचनाओं की सत्यता, स्रोतों का सत्यापन और उचित फिल्ट्रेशन समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है, ताकि आम जनता तक सही और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।

उन्होंने कहा कि झारखंड के पत्रकारों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए वे एक विधायक व मंत्री के रूप में लगातार आवाज उठाती रही हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करना सरकार और समाज दोनों की साझा जिम्मेदारी है।

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने आश्वासन दिया कि सरकार पत्रकारों की सुरक्षा, पेंशन और इंश्योरेंस जैसी सुविधाओं को लेकर ठोस और प्रभावी कदम उठाएगी, जिससे पत्रकार निर्भय होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

सम्मेलन में राज्यभर से आए पत्रकार, मीडियाकर्मी और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!