Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

खड़गे–राहुल की मौजूदगी में झारखंड कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की अहम बैठक

रांची। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में गुरुवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री केसी वेणुगोपाल, झारखंड कांग्रेस प्रभारी राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उप नेता राजेश कच्छप, राज्य सरकार के सभी चार मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदीप कुमार बलमुचू, डॉ. अजय कुमार सहित सांसद सुखदेव भगत और कालीचरण सिंह मुंडा मौजूद रहे।

नेताओं ने राज्य में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान राहुल गांधी के जल्द झारखंड दौरे का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सकारात्मक सहमति बनी। नेताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूती देने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!