Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

राँची में सनसनीखेज मामला: पत्नी की हत्या के आरोपी पति ने की खुदकुशी, तीन दिन से था फरार

राँची। राजधानी राँची के डोरंडा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पत्नी की हत्या के आरोप में फरार चल रहे पति ने आखिरकार खुद अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

मनीटोली वारिस चौक के समीप रहने वाले तौकिर अंसारी ने तीन दिन पहले अपनी पत्नी तरन्नुम परवीन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही वह फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

इसी बीच मंगलवार देर रात तौकिर अंसारी का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा हो सके।

इस दोहरी घटना से इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग घटना को पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुँचने से पहले सभी तथ्यों की पुष्टि कर रही है।


Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!