Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

झारखंड के देवघर रोहिणी फाटक के पास ट्रक–ट्रेन की टक्कर, बड़ा हादसा टला

देवघर (झारखंड):

जसीडीह–मधुपुर रेलखंड पर कुमराबाद–रोहिणी के पास खुले रेलवे फाटक से एक ट्रक पार कर रहा था। इसी दौरान गाड़ी संख्या 13510 गोड्डा–आसनसोल एक्सप्रेस वहां पहुंच गई और ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

 

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कुछ देर के लिए रेल यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।

वीडियो

 

रेलवे प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि रेलवे फाटक पर बिना जरूरत भीड़ न लगाएं, खुले या बंद फाटक को पार करने से पहले पूरी सावधानी बरतें और नियमों का पालन करें। थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

 

सुरक्षा ही बचाव है—सतर्क रहें, सुरक्षित यात्रा करें।

 

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!