Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

सड़क पर लापरवाही नहीं चलेगी!” समाहरणालय में सड़क सुरक्षा पर बड़ा मंथन, हिट एंड रन मामलों में मुआवजा पर विशेष जोर

गोड्डा।

समाहरणालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर गहन चर्चा हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा नियमों के सख्त अनुपालन, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान, आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों को लागू करने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

 

बैठक के दौरान हिट एंड रन मामलों को गंभीरता से लेते हुए पीड़ितों को समयबद्ध मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी बनाने पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय दिलाना प्राथमिकता होगी।

 

साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग पर नियंत्रण, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने जैसे विषयों पर भी सहमति बनी। सड़क किनारे संकेतक, स्पीड ब्रेकर, स्ट्रीट लाइट तथा ब्लैक स्पॉट सुधार जैसे बुनियादी सुरक्षा उपायों को जल्द लागू करने के निर्देश दिए गए।

 

राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सड़क सुरक्षा को लेकर शून्य दुर्घटना लक्ष्य की दिशा में ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया।

यह बैठक Office of the Chief Minister, Jharkhand के मार्गदर्शन में आयोजित की गई, जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सुरक्षित सड़क और सुरक्षित जीवन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!