हनवारा | महागामा
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत महागामा प्रखंड के विश्वासखानी हाई स्कूल से प्रेम नगर तक 2.100 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास आज किया गया। ₹368.210 लाख की लागत से बनने वाली इस सड़क का शिलान्यास ग्रामीण विकास मंत्री सह महागामा विधानसभा की विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, जिससे ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं तक बेहतर और तेज़ पहुंच मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित उनकी मांग अब पूरी हो रही है। सड़क बनने से गांवों का आपसी संपर्क सुदृढ़ होगा और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।















Leave a Reply