Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

पेड़ से गिरकर 6 वर्षीय बच्चे के दोनों हाथ टूटे, एंबुलेंस सेवा ठप होने से बढ़ी परेशानी

रामगढ़ (दुमका)।

दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत भलसुमर पंचायत के पहलुडीह बाबुपुर गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पेड़ से गिरने के कारण 6 वर्षीय मासूम रणबीर राय (पिता बोधनारायण राय) के दोनों हाथ बुरी तरह टूट गए।

 

हादसे के बाद परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया, लेकिन काफी देर इंतजार के बावजूद एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। मजबूर होकर परिजन निजी वाहन से घायल बच्चे को रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका रेफर कर दिया।

 

इस संबंध में रामगढ़ सीएचसी प्रभारी डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि 108 एंबुलेंस की दोनों गाड़ियां लंबे समय से खराब पड़ी हैं। फिलहाल केवल एक विधायक मद की एंबुलेंस उपलब्ध है, जो क्षेत्र की जरूरत के मुकाबले बेहद नाकाफी है।

 

एंबुलेंस सेवा ठप रहने से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि आपात स्थिति में समय पर वाहन नहीं मिलने से मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द एंबुलेंस व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

 

— संवाददाता

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!