दुमका।
शुक्रवार शाम दुमका बस स्टैंड पर एक लव ड्रामा ने सबका ध्यान खींच लिया। लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती ने भागने की कोशिश कर रहे अपने प्रेमी संतोष मंडल को पकड़ लिया।
युवती का आरोप है कि पांच वर्षों के रिश्ते में युवक ने कई बार शादी का भरोसा देकर शारीरिक शोषण किया। दो दिन पहले शादी का वादा कर बुलाने के बाद युवक घरवालों का हवाला देकर शादी से मुकर गया।
वहीं युवक का कहना है कि युवती दो बार उसके पास भागकर आई थी और अब उस पर शादी का दबाव बना रही है।
भागने की कोशिश के दौरान वहां मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। नगर थाना पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ शुरू कर दी है।
इस घटना ने बस स्टैंड पर मौजूद लोगों के बीच हलचल मचा दी और शहर में लव रिलेशनशिप विवाद की नई बहस शुरू कर दी है।















Leave a Reply