Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

सेंट थॉमस स्कूल अगियामोड़ गोड्डा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, प्रदीप यादव रहे मुख्य अतिथि

सेंट थॉमस स्कूल अगियामोड़ गोड्डा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, प्रदीप यादव रहे मुख्य अतिथि

 

गोड्डा/अगियामोड़।

सेंट थॉमस स्कूल, अगियामोड़ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड विधायक दल के नेता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं आयोजन समिति द्वारा प्रदीप यादव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक मजबूती, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करता है। आज के समय में पढ़ाई के साथ खेलों का संतुलन बेहद आवश्यक है।

उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से जुड़कर बच्चे स्वस्थ भविष्य की ओर अग्रसर होते हैं। विद्यालय द्वारा इस तरह के आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावक एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

अंत में प्रदीप यादव ने सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

Edit By: Shahin Khan 

 

 

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!