Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

SIR पर प्रेम नंदन मंडल का कड़ा प्रहार, 182 बूथों को किया अलर्ट – एक भी योग्य मतदाता नहीं छूटेगा

182 बूथों के BLA को दिया विशेष प्रशिक्षण, मतदाता अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

 

गोड्डा।

दिनांक 21.11.25 को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय, गायत्री नगर भतडीहा गोड्डा में गोड्डा प्रखंड समिति की ओर से गोड्डा प्रखंड के सभी 182 बूथों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) के लिए मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने की, जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रेरणास्रोत के रूप में झामुमो जिला अध्यक्ष प्रो. प्रेम नंदन कुमार उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान सभी BLA ने अपने-अपने बूथों पर BLO द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रो. प्रेम नंदन कुमार ने अपने सशक्त और स्पष्ट संबोधन से कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया।

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में झारखंड में SIR की कोई आवश्यकता नहीं है, बल्कि यह प्रक्रिया केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दबे-कुचले, आदिवासी, अल्पसंख्यक एवं कमजोर वर्गों को मतदान के अधिकार से वंचित करने की साजिश का हिस्सा है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि झामुमो लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करता रहेगा।

प्रो. प्रेम नंदन कुमार ने सभी BLA को 2003 एवं 2024 की मतदाता सूची उपलब्ध कराते हुए निर्देश दिया कि वे अपने-अपने बूथों पर सक्रिय होकर संपर्क स्थापित करें और जिनका नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं है, उन्हें समय रहते सूचित कर आवश्यक कागजात बनवाने की प्रक्रिया सुनिश्चित कराएं।

उन्होंने दो टूक कहा—

> “किसी भी परिस्थिति में एक भी योग्य मतदाता छूटना नहीं चाहिए। यह झामुमो की जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता है।”

 

उनके नेतृत्व में झामुमो गोड्डा जिला संगठन को लगातार मजबूती मिल रही है और पार्टी जनहित, सामाजिक न्याय और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए जमीनी स्तर पर सशक्त रूप से कार्य कर रही है।

 

कार्यक्रम में जिला संगठन सचिव संतोष महतो, सत्यनारायण मंडल, रामानंद साह, सुशील मरांडी, लंबोदर महतो, मो. इद्रीस सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं BLA उपस्थित रहे।

 

Edit By: Shahin Khan 

 

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!