Jharkhand में बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और सुदृढ़ करने की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे कदम: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
रांची | विशेष संवाददाता
राज्य में बिजली व्यवस्था को आधुनिक, सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में झारखंड सरकार निरंतर ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से आज PVNL (पावर वेंचर लिमिटेड) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री अशोक कुमार सहगल ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान श्री सहगल ने PVNL की 800 मेगावाट क्षमता वाली एक यूनिट से व्यावसायिक बिजली उत्पादन की शुरुआत में राज्य सरकार द्वारा मिले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सरकार के सकारात्मक सहयोग, त्वरित निर्णय और अनुकूल नीतिगत समर्थन के कारण यह महत्वपूर्ण परियोजना समय पर पूर्ण हो सकी है।
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य झारखंड को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि औद्योगिक विकास के साथ-साथ आम नागरिकों को भी निर्बाध और सस्ती बिजली उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण से राज्य के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
बैठक के दौरान ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी भविष्य की योजनाओं, निवेश संभावनाओं और उत्पादन क्षमता विस्तार पर भी चर्चा हुई।















Leave a Reply