Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

धान से स्वाभिमान तक: ढोंढा में मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने खोला किसान हित का द्वार

धान से स्वाभिमान तक: ढोंढा में मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने खोला किसान हित का द्वार

महागामा (गोड्डा)।
झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने महागामा प्रखंड के मेहरमा अंतर्गत ढोंढा गांव में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन कर किसानों को बड़ी सौगात दी। इस केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य, पारदर्शी खरीद व्यवस्था और समयबद्ध भुगतान की गारंटी मिलेगी।

उद्घाटन अवसर पर मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब किसान बिचौलियों के भरोसे नहीं, बल्कि सरकार की सीधी व्यवस्था के माध्यम से अपनी फसल बेचेंगे, जिससे उन्हें उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिलेगा।

मंत्री ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्र केवल खरीद का माध्यम नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की एक ठोस पहल है। इससे गांवों में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और किसान आत्मनिर्भर बनेंगे।

दीपिका पांडे सिंह लगातार अपने कार्यों को लेकर मुखर रही हैं। कभी किसानों के बीच, तो कभी विकास कार्यों की निगरानी में, उनकी सक्रियता यह दर्शाती है कि वे केवल घोषणाओं की नहीं, बल्कि ज़मीनी काम करने वाली नेता हैं। उनके नेतृत्व में सरकारी योजनाएं कागज़ से निकलकर खेत और गांव तक पहुंचती दिख रही हैं।

उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने केंद्र की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनके लिए “संकट से राहत और सम्मान की शुरुआत” बताया

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!