Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

महागामा में मंत्री दीपिका पांडे सिंह का सख्त एक्शन, अफसरों की लापरवाही पर चली चेतावनी की तलवार

निर्माण कार्यों में ढिलाई पर भड़कीं मंत्री, कहा— जनता की अनदेखी अब नहीं चलेगी

महागामा।
झारखंड सरकार की प्रभावशाली मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने महागामा स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक सुस्ती पर करारा प्रहार किया। कर्मचारियों के लिए निर्माणाधीन आवासीय इमारत एवं जन सुविधाओं से जुड़े कार्यों की धीमी प्रगति देख मंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को साफ शब्दों में चेताया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने फाइलों में उलझे विकास कार्यों पर सवाल उठाए और कहा कि सरकार की योजनाएं कागज़ों के लिए नहीं, ज़मीन पर उतरने के लिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही, गुणवत्ता से समझौता या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने मौके पर ही जनता की समस्याएं सुनीं और जमीन, अंचल, प्रमाण पत्र एवं अन्य जनहित के मामलों में हो रही देरी पर नाराज़गी जताई। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि यदि आम लोगों को कार्यालयों के चक्कर कटवाए गए, तो जिम्मेदारी तय होगी और कार्रवाई तय मानी जाएगी

उन्होंने दो टूक कहा—
“सरकार जनता के लिए है, अफसरों की मनमानी के लिए नहीं। जो काम नहीं करेगा, वह कुर्सी पर नहीं टिकेगा।”

मंत्री के इस सख्त निरीक्षण से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों में जवाबदेही का दबाव साफ नजर आया। स्थानीय लोगों ने मंत्री के रुख का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि अब महागामा में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।


Report: MD SHAHIN KHAN

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!