Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गोड्डा में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में मारपीट, अवैध बंदूक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट -शाहीन खान

गोड्डा।

जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरवा में गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

घटना 29 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे की है, जब घर के सामने जमीन पर वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

प्रिया देवी (पति जनार्दन मंडल) के लिखित आवेदन पर दीपक चटोकी के खिलाफ कांड संख्या 55/2026 दर्ज किया गया, वहीं दीपक चटोकी के आवेदन पर किरसो मंडल समेत अन्य लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 56/2026 दर्ज किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक चटोकी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर उसके घर के पीछे झाड़ियों से एक अवैध देशी एकनली बंदूक बरामद की गई। पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी महाबीर पंडित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!