🐕 सड़क पर आतंक नहीं, अब होगा समाधान
गोड्डा में डॉग शेल्टर बनेगा, एबीसी नियमों पर डीसी सख्त
कुत्तों के बढ़ते हमलों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जमीन चिन्हित करने का आदेश
गोड्डा | 22 दिसंबर 2025
जिले में कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन ने अब निर्णायक रुख अपना लिया है। उपायुक्त श्रीमती अंजली यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में डॉग शेल्टर निर्माण को लेकर ठोस पहल की गई। उपायुक्त ने नगर पंचायत और पंचायती राज विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया कि डॉग शेल्टर के लिए उपयुक्त भूमि शीघ्र चिन्हित की जाए।
बैठक में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) नियमों के शत-प्रतिशत अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि कुत्तों के लिए फीडिंग जोन तय किए जाएं, साथ ही डॉग बाईट के हाई रिस्क क्षेत्रों को चिन्हित कर विस्तृत प्रतिवेदन जिला प्रशासन को सौंपा जाए।
🏥 एंटी रेबीज वैक्सीन की कमी बर्दाश्त नहीं
बैठक के दौरान जिले के सरकारी एवं निजी अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन और रैबीज इम्युनोग्लोबुलिन (RIG) की उपलब्धता की गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में मरीजों को वैक्सीन के लिए भटकना नहीं पड़े, इसके लिए पर्याप्त स्टॉक हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
इसके अलावा कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण और डिवर्मिंग जैसे कार्यों को व्यवस्थित और नियमित रूप से संचालित करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई, ताकि आमजन को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार, डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर श्री पवन बाघ, नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अरविंद प्रसाद अग्रवाल, जिला कृषि पदाधिकारी श्री अभिजीत शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Edit By: SHAHIN KHAN
—















Leave a Reply