Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

दुमका में अलग–अलग सड़क हादसों में कई घायल, यातायात प्रभावित

दुमका में अलग–अलग सड़क हादसों में कई घायल, यातायात प्रभावित

 

दुमका जिले में सोमवार को अलग–अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए, जबकि एक दुर्घटना के कारण स्टेट हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

 

पहली घटना सरैयाहाट–चंपागढ़ मुख्य मार्ग की है, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार बिपुल तांती और गंगाराम तांती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरैयाहाट लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बिपुल तांती की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

दूसरी घटना गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के पास हुई, जहां सरिया लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसा। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ट्रैक्टर फंस जाने से स्टेट हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा। सूचना मिलने पर बीजीआर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को निकलवाकर आवागमन बहाल कराया।

 

तीसरी घटना गोविंदपुर–साहिबगंज स्टेट हाईवे पर कुडंबा पेट्रोल पंप के समीप हुई, जहां दो हाईवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जबकि दोनों हाईवा के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को सीएचसी गोपीकांदर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

 

लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर सख्ती करने की मांग की है।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!