Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गोड्डा रेलवे स्टेशन के समीप तालाब में मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में सनसनी

गोड्डा

शहर के रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक तालाब में मंगलवार को एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव देखने से लगभग तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव के गले में माला पहना हुआ पाया गया है, जिससे पुलिस पहचान की कोशिश कर रही है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को तालाब से निकालने की कोशिश शुरू कर दी गई। खबर लिखे जाने तक शव बाहर नहीं निकाला जा सका था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

 

पुलिस का कहना है कि शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!