“ईवीएम की सुरक्षा पर गोड्डा प्रशासन अलर्ट! डीसी ने दलों के प्रतिनिधियों संग वेयरहाउस में की गहन जांच”
गोड्डा।
गोड्डा के पांडूबथान स्थित ईवीएम वेयरहाउस में आज जिला उपायुक्त गोड्डा ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में
विस्तार से निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव की स्थिति तथा रिकॉर्ड संधारण की गहन जांच की गई।
डीसी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मशीनों को निर्धारित मानकों के अनुसार सुरक्षित रखा जाए,
और सुरक्षा में किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वेयरहाउस में नियमित अंतराल पर सुरक्षा जांच और डॉक्यूमेंटेशन को हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
Also read:गोड्डा सदर अस्पताल में लगा विशेष रक्तदान शिविर, युवाओं में दिखा उत्साह
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी सुरक्षा प्रणाली का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और ईवीएम सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।















Leave a Reply