Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गोड्डा के गांधीग्राम 4 लेन में बड़ी सड़क दुर्घटना, स्कॉर्पियो ने मारी पलटी — एक की हालत गंभीर

गोड्डा के गांधीग्राम 4 लेन में बड़ी सड़क दुर्घटना, स्कॉर्पियो ने मारी पलटी — एक की हालत गंभीर

 

गोड्डा: गांधीग्राम 4 लेन सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। गांधीग्राम से गोड्डा की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई। स्पीड इतनी अधिक थी कि ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और स्कॉर्पियो पलटी मारते हुए एक घर के आंगन में जा घुसी।

 

दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में मदद की।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग की वजह से इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में स्पीड कंट्रोल और नियमित पेट्रोलिंग की मांग की है।

 

 

 

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!