Edit:-Shahin Khan

गोड्डा। जिले के लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन 25 जुलाई (शनिवार) को जिला स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक गोड्डी दुर्गा मंदिर के सामने स्थित सुभदा बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री लोकेश मिश्रा करेंगे।

जनसंवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों, समस्याओं एवं जनहित के सुझावों पर सीधे सुनवाई होगी। मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारी प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन का प्रयास करेंगे, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उपायुक्त श्री लोकेश मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनसंवाद कार्यक्रम प्रशासन और आमजन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी मंच है, जहां नागरिक बिना किसी मध्यस्थ के अपनी बात प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं।

जिला प्रशासन और नगर परिषद, गोड्डा ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी समस्याएं और सुझाव रखने की अपील की है। प्रशासन का मानना है कि जनता की सक्रिय भागीदारी से शासन व्यवस्था को और अधिक जनोन्मुख तथा प्रभावी बनाया जा सकेगा।

कार्यक्रम एक नजर में—

तिथि: 25 जुलाई 2026 (शनिवार)

समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

स्थान: सुभदा बैंक्वेट हॉल, गोड्डी दुर्गा मंदिर के सामने, गोड्डा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *