Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन ने किया नमन, स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन ने किया नमन, स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

 

रांची। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने “धरती आबा” बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और शहादत को याद करते हुए गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

सीएम ने अपने संदेश में लिखा—

“भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मैं धरती आबा के संघर्ष और शहादत को शत-शत नमन करता हूं। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें! अमर रहें! अमर रहें!”

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा का पूरा जीवन आदिवासी स्वाभिमान, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई और उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक है। उनका योगदान सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

Also Read:हेमंत सरकार ने कैबिनेट की बैठक में लिए बड़े फैसले, विकास और जनहित पर सरकार का फोकस

राज्य स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर पूरे झारखंड में श्रद्धांजलि सभाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आदिवासी नायकों को सम्मानित करने से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

सीएम का संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे बड़ी संख्या में लोग साझा कर अपनी श्रद्धा और भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!