Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गोड्डा में क्रिसमस पर ठंड से राहत का तोहफा: सुंदरपहाड़ी के भेरंडा टोला में जरूरतमंदों को मिला कंबल

रिपोर्ट: शाहीन खान 

गोड्डा। सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार द्वारा संचालित कंबल वितरण योजना के तहत ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से क्रिसमस पर्व के अवसर पर गोड्डा जिला अंतर्गत सुंदरपहाड़ी प्रखंड के तिलावाद पंचायत स्थित भेरंडा टोला में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर उपविकास आयुक्त, गोड्डा  दीपक कुमार दूबे की उपस्थिति में जरूरतमंद लाभुकों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। ठंड के इस मौसम में मिली राहत से गांव में उत्साह और संतोष का माहौल देखा गया।

 

लाभुकों ने इस मानवीय पहल के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं जरूरतमंदों के जीवन में वास्तविक सहारा बनती हैं। कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी सोच और संवेदनशील प्रशासनिक प्रयासों का स्पष्ट संदेश ग्रामीणों तक पहुंचा।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!