गोड्डा महागामा में कोहरे में भयंकर सड़क हादसा: तेज़ रफ्तार चार चक्का वाहन ट्रक में घुसा, सवार बाल-बाल बचे
गोड्डा, महागामा: आज सुबह लगभग 8 बजे घने कोहरे के बीच महागामा के महुआआरा स्थित पेट्रोल पंप के ठीक पीछे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। महागामा की ओर जा रही वेन्यू होंडा कार (चार चक्का वाहन) में दो लोग सवार थे।
घटना के अनुसार, कार के आगे एलपी ट्रक चल रहा था, और पीछे से एक तेज़ रफ्तार वाहन आ रहा था। अचानक ट्रक ने अपनी गति कम कर दी, जिससे पीछे से आ रही तेज़ रफ्तार कार सीधे ट्रक के अंदर घुस गई। कार की इंजन की पूरी फ्रंट चकनाचूर हो गई और वाहन ट्रक के अंदर तक लगभग 4 फीट तक घुस गया।
सभी सवार बाल-बाल बचे। उन्हें हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को महंगा मां रेफरल अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के समय कार के एयरबैग खुलने से सवारों की जान बचाई जा सकी।
पुलिस ने सड़क पर निगरानी बढ़ा दी है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
—














Leave a Reply