खिरौंदी में खुशहाली FPC धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन
महागामा विधानसभा क्षेत्र के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत सिमानपुर पंचायत के खिरौंदी गांव में मंगलवार को खुशहाली किसान उत्पादक कंपनी (FPC) द्वारा संचालित धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह केंद्र झारखंड सरकार की किसान हितैषी नीति के तहत शुरू किया गया है, जिससे किसानों से धान की पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध खरीद सुनिश्चित हो सकेगी।
अधिप्राप्ति केंद्र के संचालन से किसानों को उनके उपज का वाजिब मूल्य मिलेगा, साथ ही भुगतान में होने वाली देरी और बिचौलियों की समस्या से भी राहत मिलेगी। इससे क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।














Leave a Reply