गोड्डा सदर अस्पताल में लगा विशेष रक्तदान शिविर, युवाओं में दिखा उत्साह
गोड्डा।
गोड्डा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में आज इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी और लायंस क्लब गोड्डा के संयुक्त तत्वावधान में विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सुबह से ही रक्तदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में युवाओं के साथ आम नागरिकों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया।
आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले में सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से गंभीर बीमारी, दुर्घटना या आपात स्थिति में किसी की जान बचाई जा सकती है।
रक्तदाताओं ने भी संदेश दिया कि “रक्तदान मानवता की सेवा है”, जो किसी ज़रूरतमंद के जीवन को नई उम्मीद दे सकता है।
अस्पताल प्रबंधन और आयोजक संस्थाओं ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।














Leave a Reply