जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार, बेरोजगारी और सरकारी योजनाओं को लेकर बनी रणनीति
Edit by:Shahin khan
गोड्डा।
जिला युवा कांग्रेस अब संगठन को बूथ और प्रखंड स्तर तक मजबूत करने के साथ युवाओं एवं आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में है। शुक्रवार को स्थानीय परिसदन भवन में जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी समिति की बैठक में संगठन विस्तार, युवाओं को जोड़ने और जनसमस्याओं को लेकर आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिला अध्यक्ष शशि कुमार के नेतृत्व में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता सह पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह गोड्डा जिला प्रभारी शमीम उर्फ टिंकु अंसारी, प्रदेश सचिव सह जिला सह प्रभारी अनुराग, प्रदेश महासचिव आर्कादित्य यादव, देवघर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भारद्वाज, धनबाद जिला युवा कांग्रेस महासचिव मजहर आलम, तबरेज, सिंदरी विधानसभा अध्यक्ष युसूफ उर्फ गुड्डू, मंडल अध्यक्ष जाबिर समेत जिला, विधानसभा एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।
छात्रों के बीच क्विज प्रतियोगिता कराने का निर्णय
बैठक में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में छात्रों और युवाओं के बीच ‘बाबा भीमराव अंबेडकर क्विज प्रतियोगिता 2026’ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता दो यूनिट में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
बैठक में बेरोजगारी के मुद्दे, एसआईआर से संबंधित कार्यों, झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने को लेकर विचार साझा किए।
प्रदीप यादव ने एकजुट होकर काम करने पर दिया जोर
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदीप यादव ने संगठन को मजबूत करने के लिए आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों से जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और जरूरत पड़ने पर उनके समाधान के लिए आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाने का मार्गदर्शन दिया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष अंकेश तिवारी, जिला महासचिव सूरज हेम्ब्रम, रविकांत मंडल, बिक्रम कुमार महतो, चांद पहाड़िया, सूरज कुमार मंडल, मो. मिस्टर, राजीव कुजूर, महागामा विधानसभा अध्यक्ष मिन्हाजुल हक, गोड्डा विधानसभा अध्यक्ष ललित कुमार मंडल, बसंतराय प्रखंड अध्यक्ष शाहनवाज आलम, गोड्डा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश मंडल, सरैयाहाट प्रखंड अध्यक्ष आदिक लाल यादव, महागामा प्रखंड अध्यक्ष नदीम राजा, मेहरमा प्रखंड अध्यक्ष कुंदन पासवान, ठाकुर गंगटी प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल कादिर, पोड़ैयाहाट प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दिवंगत दीपक मंडल को दी श्रद्धांजलि
बैठक के समापन पर विगत दिनों सड़क दुर्घटना में दिवंगत जिला युवा कांग्रेस के महासचिव दीपक कुमार मंडल की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
