Edit By: शाहीन खान 

गोड्डा। जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के महान योद्धा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर गोड्डा में आयोजित प्रतिमा अनावरण एवं श्रद्धांजलि समारोह में झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता एवं विधायक प्रदीप यादव शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रदीप यादव ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का पूरा जीवन झारखंड की अस्मिता, जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी, मूलवासी और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

प्रदीप यादव ने कहा कि दिशोम गुरु ने जिस झारखंड का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी आज हम सभी की है। उनके विचार, संघर्ष और सामाजिक न्याय की भावना को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

समारोह में कांग्रेस और महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। इस दौरान सभी ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा का माहौल भावुक रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने दिशोम गुरु को नमन करते हुए उनके संघर्षमय जीवन को याद किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *