बोले— बीच बाजार में हुई वारदात ने पूरे शहर को झकझोर दिया, अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग।

रिपोर्ट: शाहीन खान

गोड्डा।
कारगिल चौक स्थित बंगाल ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई लूट और फायरिंग की घटना पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश झा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ‘समाचार आजतक झारखंड’ को दिए अपने विशेष साक्षात्कार में उन्होंने इस घटना को गोड्डा के इतिहास की सबसे चिंताजनक घटनाओं में से एक बताते हुए कहा कि “अपने पूरे 25 साल के सार्वजनिक जीवन में मैंने गोड्डा में इस तरह की घटना कभी नहीं देखी।”

राजेश झा ने कहा कि बीच बाजार में हथियार के बल पर इस तरह की वारदात होना केवल एक व्यापारी पर हमला नहीं, बल्कि पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने हर व्यापारी और आम नागरिक को चिंता में डाल दिया है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस कांड में शामिल सभी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ ऐसी कठोर कानूनी कार्रवाई हो, जो भविष्य में अपराध करने वालों के लिए एक कड़ा संदेश बने।

राजेश झा ने कहा कि गोड्डा हमेशा शांतिप्रिय शहर रहा है और यहां के लोगों ने कभी ऐसी घटना की कल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने व्यापारियों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सभी को एकजुट होकर खड़ा रहना होगा, ताकि शहर जल्द इस संकट से उबर सके।

उन्होंने कहा, “अपराधियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए कि भविष्य में कोई भी बीच बाजार में इस तरह की दुस्साहसिक वारदात करने की हिम्मत न कर सके।”

पूर्व जिलाध्यक्ष ने इसे बेहद निंदनीय और आश्चर्यचकित कर देने वाली घटना बताते हुए कहा कि गोड्डा की कानून-व्यवस्था पर जनता का विश्वास बनाए रखना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। अब पूरे जिले की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं और लोगों को उम्मीद है कि इस चर्चित कांड का जल्द खुलासा होगा तथा दोषियों को कानून के मुताबिक कड़ी सजा मिलेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *