नई दिल्ली। देश में इन दिनों इथेनॉल-20 (E20) मिश्रित पेट्रोल को लेकर बहस तेज है। इसी बीच कांग्रेस द्वारा अपने आधिकारिक फेसबुक सोशल मीडिया पेज पर साझा किया गया पेट्रोल से जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में कांग्रेस सरकार के दौरान पेट्रोल को “सस्ता और शुद्ध” तथा भाजपा सरकार में “महंगा और Ethanol मिलावटी” बताया गया है।

पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस छिड़ गई है। कमेंट बॉक्स में बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यही फ़र्क़ है कांग्रेस और BJP में… फिर भी अंध भक्तों को कहां समझ में आएगा। राहुल गांधी जिंदाबाद।” वहीं दूसरे यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा, “Gou mutra milayenge to aur Shuddh hoga petrol.”

एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “पेट्रोल तो कुछ नहीं, नियत में ही मिलावट है।” जबकि एक अन्य ने लिखा, “As compare to Pakistan same price, 0% ethanol and India with ethanol same price.”

देश में इथेनॉल-20 और पेट्रोल की कीमतों को लेकर पहले से ही व्यापक चर्चा जारी है। ऐसे में कांग्रेस की ओर से साझा किए गए इस पोस्ट में उठाए गए मुद्दे भी चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। पोस्ट में जिन विषयों का उल्लेख किया गया है, वे वर्तमान समय में सार्वजनिक और राजनीतिक विमर्श का हिस्सा हैं, जिसके कारण यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर इसके पक्ष और विपक्ष में लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *