ब्रजेश राठौर
पंजवारा/ बांका

सोमवार को पंजवारा पुलिस द्वारा शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजवारा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजवारा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पंजवारा चेकपोस्ट पर नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक टेंपो से 28.875 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया। उनकी निशानदेही पर शराब की खेप लेने पहुंचे एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, वाहन जांच के क्रम में टेंपो संख्या JH17AH6102 को रोककर तलाशी ली गई। टेंपो में सवार दो विधि-विरुद्ध बालकों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांडों की कुल 28.875 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।
बरामद शराब में शामिल हैं—
रॉयल ग्रीन (375 एमएल) – 24 बोतल (09 लीटर)
स्टर्लिंग रिजर्व (375 एमएल) – 12 बोतल (4.5 लीटर)
रॉयल स्टैग (375 एमएल) – 24 बोतल (09 लीटर)
ब्लेंडर्स प्राइड (375 एमएल) – 07 बोतल (2.625 लीटर)
सिग्नेचर (375 एमएल) – 06 बोतल (2.250 लीटर)
मैजिक मोमेंट (750 एमएल) – 02 बोतल (1.5 लीटर)
कुल बरामदगी: 28.875 लीटर विदेशी शराब।
पुलिस ने मौके से दोनों विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि शराब की खेप अखिलेश कुमार उर्फ अमरेश कुमार (23 वर्ष), पिता–चमकलाल यादव, निवासी–झिकटा, थाना रजौन, जिला बांका को पहुंचाई जानी थी।
सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ढाका मोड़ पर घेराबंदी की, जहां शराब की खेप लेने के इंतजार में खड़े अखिलेश कुमार उर्फ अमरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बरामद शराब, टेंपो एवं अन्य आवश्यक सामान को जब्त कर लिया है। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *