ककना गांव की घटना, सिर पर गंभीर चोट; परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग क

गोड्डा।
गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ककना गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। डायन कहने का विरोध करने पर 100 वर्षीय बुजुर्ग जागेश्वर यादव पर तलवार से हमला कर दिया गया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल बुजुर्ग की पोतोहू गांधी देवी ने बताया कि गांव के अभिषेक ठाकुर, सावन ठाकुर और उनके परिवार के लोग उन्हें लंबे समय से डायन कहकर प्रताड़ित करते थे। जब जागेश्वर यादव ने इसका विरोध किया और समझाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उन पर तलवार से हमला कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों और गांधी देवी ने किसी तरह आरोपियों के हाथ से तलवार छीन ली। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

संपादकीय टिप्पणी

एक ओर देश आधुनिकता, विज्ञान और विकसित भारत की ओर बढ़ने की बात कर रहा है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में अंधविश्वास और “डायन” जैसी कुप्रथाएं आज भी हिंसा का कारण बन रही हैं। ऐसे मामले केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी विषय हैं। जब तक समाज अंधविश्वास से मुक्त नहीं होगा, तब तक गांवों के वास्तविक विकास और सुरक्षित सामाजिक वातावरण की कल्पना अधूरी रहेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *